बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क अधिकारी (District Public Relation Officer) की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के बारे में एक संक्षिप्त सूचना जारी की है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आयोग 26 नवंबर 2022 से लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।
परीक्षा दो पालियों में होगाी
आयोग द्वारा जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार सहायक निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क अधिकारी पद के लिए लिखित परीक्षा 26,27,28 नवंबर 2022 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। हिंदी प्रीसिस राइटिंग एंड ट्रांसलेशन फ्रॉम हिंदी-अंग्रेजी और अंग्रेजी निबंध और प्रिसिस राइटिंग सहित लैंग्वेज पेपर की परीक्षा 26 नवंबर 2022 को होगी।
करेंट अफेयर्स और थ्योरी ऑफ जर्नलिज्म एंड एडिटिंग के लिए लिखित परीक्षा 27 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। जनसंपर्क और आधुनिक संचार माध्यम के महत्व सहित विषय के लिए परीक्षा 28 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
एक सप्ताह पहले जारी होगा एडमिट कार्ड
बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क अधिकारी पद के लिए लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर परीक्षा की तिथि से एक सप्ताह पहले से उपलब्ध रहेंगे। जिन्हें डाउनलोड कर उम्मीदवार परीक्षा में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाक सेवा से नहीं भेजे जाएंगे, उन्हें ऑनलाइन इसे डाउनलोड करना होगा।
बीपीएससी सहायक निदेशक एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
- सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- लिंक 'परीक्षा कार्यक्रम: सहायक निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क अधिकारी लिखित प्रतियोगी परीक्षा' पर क्लिक करें।
- आपको बीपीएससी सहायक निदेशक एडमिट कार्ड / संशोधित अनुसूची 2022 की पीडीएफ एक नई विंडो में मिलेगी।
- बीपीएससी सहायक निदेशक एडमिट कार्ड / संशोधित अनुसूची 2022 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए रखें।