BPSC Assistant Engineer registration 2020: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग सहायक अभियंता (सिविल) प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो चुका है। इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन भरने के इच्छुक योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को हर हाल में 25 मार्च से पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है, क्योंकि उसके बाद आपके हाथ से यह सुनहरा मौका निकल जाएगा।
डायरेक्ट लिंक?
आप
onlinebpsc.bihar.gov.in डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आज से शुरू हुई यह आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च को खत्म हो जाएगी और इससे पहले हर हाल में अभ्यर्थियों को अपना आवेदन करना जरूरी है। बिहार सहायक अभियंता (सिविल) परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क भरने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। इस पद के लिए 31 वेकैंसी निकाली हुई हैं।
इसे भी पढ़ें- UPPSC BEO एडमिट कार्ड जारी, जानिए कैसे करना है डाउनलोड
इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए 1-08-2019 के हिसाब से जनरल कैटिगिरी में आपकी न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम उम्र (पुरुष) 37 साल और महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। इसके अलावा ओबीसी कैटिगिरी के पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र 40 साल और महिलाओं के लिए भी 40 साल होनी चाहिए। एसी/एसटी कैटिगिरी की महिला और पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र 42 साल होनी चाहिए।