सितंबर में हुई थी परीक्षा
परीक्षा 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी। अनंतिम उत्तर कुंजी 6 अक्तूबर को जारी की गई थी और दूसरी अनंतिम उत्तर कुंजी 17 अक्तूबर, 2023 को जारी की गई थी। 28 अक्तूबर को आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी।
मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र उम्मीदवार
जिन भी उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे सभी मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की मार्कशीट जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध होगी। बीपीएससी 69वीं सीसीई भर्ती बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 475 रिक्तियां भरेगी।