बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
BPSC 68th CCE Prelims last date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की बीपीएससी 68वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने का एक और मौका उम्मीदवारों को दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी भी आवेदन नहीं किया है उनके पास आज यानी 10 जनवरी के दिन ही मौका है। वे फटाफट आयोग की वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर लें। अंतिम तिथि के बाद जमा किए गए आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी है। इस भर्ती के लिए कुल 43 पद बढ़ाएं गए हैं। जिसके बाद अब कुल पदों की संख्या 324 हो गई है। यह सभी 43 पद डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग में जोड़े गए हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बिहार 68वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।
बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर को प्रारंभिक परीक्षा के लिए शुरू की गई थी। BPSC 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। पहले आवदेन की प्रक्रिया 20 दिसंबर 2022 को समाप्त हो रही थी। लेकिन फिर इसे बढ़ाकर 30 दिसंबर 2022 तक कर दिया गया है। अब एक बार फिर से आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाया गया है। लेकिन इस बार उम्मीदवारों से विलंब शुल्क लिया जा रहा है। आवेदन की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2023 है। बीपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 324 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 77 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
पात्रता मापदंड
- आयु सीमा- आवेदकों की आयु 20 वर्ष से 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी गई है।
- शैक्षिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
BPSC 68th CCE Prelims आवेदन की फीस
- सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये
- बिहार की सभी श्रेणी की महिला के लिए फीस 150 रुपये
- एससी और एसटी कैटेगरी के लिए भी फीस 150 रुपये
BPSC 68th CCE Prelims के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स के लिए पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
- अब खुद को रजिस्टर करें, और फिर आवेदन पत्र भरने के लिए लॉग इन करें।
- इसके बाद आवश्यकतानुसार अपने दस्तावेजों को अपलोड करें।
- फिर उम्मीदवारों को आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
- शुल्क भुगतान करने के उपरांत अपना आवेदन फॉर्म जमा करें।
- अब उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का प्रिंट आउट ले लें।