बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 27 मार्च, 2023 को 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा या BPSC 68वीं प्रारंभिक परीक्षा, 2023 का परिणाम जारी किया। जिसमें 3,590 ने परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया है। मेन्स परीक्षा बिहार राज्य के कई जिलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 12, 17 और 18 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती अभियान संगठन में कुल 324 पदों को भरेगा।
BPSC CCE 68th Main 2023 परीक्षा 12 मई से
बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा 12 मई, 17 मई और 18 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा का परिणाम बीपीएससी द्वारा 26 जुलाई को घोषित किया जाएगा। बीपीएससी 68वीं सीसीई के साक्षात्कार का दौर 11 अगस्त, 2023 को आयोजित किया जाएगा। आयोग अंतिम परिणाम नौ अक्तूबर, 2023 को घोषित करेगा।
बीपीएससी ब्लॉक पंचायती राज अधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, ग्रामीण विकास अधिकारी, सहायक निदेशक और अन्य जैसे विभिन्न पदों के लिए रिक्तियों को भरने के लिए इस भर्ती अभियान का आयोजन कर रहा है। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।