फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC: 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा में हर्षिता सिंह अव्वल; देखें टॉप-10 की सूची और अंतिम कटऑफ अंक

Fri, 29 Nov 2024 05:09 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC 32th Judicial Service 2023 Topper List: बिहार लोक सेवा आयोग की 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 में हर्षिता सिंह ने टॉप किया है। उम्मीदवार यहां टॉपर लिस्ट और अंतिम कट-ऑफ देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC 32th Judicial Service 2023 Cutoff: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में साक्षात्कार के बाद कुल 153 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। इस बार हर्षिता सिंह ने परीक्षा में टॉप किया है। टॉप-10 उम्मीदवारों की सूची नीचे उपलब्ध है।

विज्ञापन

BPSC 32th Judicial Service Exam Category-Wise Result: श्रेणीवार इतने उम्मीदवार हुए सफल

32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 के साक्षात्कार दौर के लिए 463 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था। अंतिम परिणाम में 153 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। इसमें सामान्य श्रेणी के 61 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के 15, एससी के 28, एसटी के 2, ईबीसी के 29 और बीसी कैटेगरी के 18 उम्मीदवार शामिल हैं। 

BPSC 32th JSE Topper List: ये रही टॉपर लिस्ट

परीक्षा में हर्षिता सिंह ने परीक्षा में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर सुक्रिती अग्रवाल हैं और तीसरा स्थान सुप्रिया गुप्ता ने सुरक्षित किया है। टॉप 10 उम्मीदवारों में 9 महिलाएं शामिल हैं। कुल 153 अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों में 75 महिलाएं शामिल हैं। मेरिट लिस्ट में टॉप 20 उम्मीदवारों में 16 महिलाओं और 4 पुरुषों के नाम शामिल हैं। साक्षात्कार में शामिल एक उम्मीदवार के मुख्य परीक्षा का रिजल्ट रद्द कर दिया गया है। टॉप-10 उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
  1. हर्षिता सिंह
  2. सुक्रिती अग्रवाल
  3. सुक्रिती अग्रवाल
  4. शाम्भवी संस्कृतायन
  5. शिल्पा रानी
  6. शिवानी श्रीवास्तव
  7. सुरेन्द्र कुमार
  8. बबली रानी
  9. अंकिता चौधरी
  10. राशि

BPSC 32th Judicial Service Cutoff: 32वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा की फाइनल अंक कटऑफ

 
कैटेगरी अंक
जनरल कैटेगरी 538
ईडब्ल्यूएस (EWS) 511
एससी 455
एसटी 479
ईबीसी (EBC) 481
बीसी (BC) 502
दिव्यांग (OH) 463

 

 
विज्ञापन

बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए टाई-ब्रेकिंग नियम 

समान अंक वाले उम्मीदवारों के लिए टाई-ब्रेकिंग प्रक्रिया का उपयोग करके रैंकिंग निर्धारित की गई। मानदंड में शामिल थेः 
  • मुख्य (लिखित) परीक्षा में उच्च अंक।
  • मुख्य परीक्षा के अंक बराबर होने पर वैकल्पिक विषयों में उच्च अंक मिलेंगे।
  • आयु वरीयता, जिसमें अधिक आयु वाले अभ्यर्थियों को उच्च स्थान दिया गया है।
  • यदि उपरोक्त कारक समान हों तो देवनागरी लिपि में नामों का वर्णानुक्रम।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें