फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC: 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, जानिए आवेदन का तरीका और परीक्षा की तिथि

Thu, 05 Oct 2023 12:24 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC 32nd JS Main 2023: बीपीएससी ने 32वीं न्यायिक सेवा की मुख्य परीक्षा के लिए आवदेन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अर्हता प्राप्त उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC 32nd Judicial Services Main 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने 32वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। मुख्य परीक्षा 25 नवंबर से 29 नवंबर के बीच आयोजित होने वाली है। पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आगे बताई गई है।

विज्ञापन

इतने उम्मीदवार हैं योग्य

कुल 1675 उम्मीदवारों ने न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की है। बीपीएससी न्यायपालिका भर्ती अभियान का लक्ष्य सिविल न्यायाधीशों के लिए कुल 154 रिक्त पदों को भरना है।

आवेदन शुल्क

राज्य के एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये लागू है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार दौर के आधार पर किया जाएगा। 
विज्ञापन

इस तरह करें आवेदन

अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं -
  • आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • 'Apply Online' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको कैंडिडेट पोर्टल पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  • यहां अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें