फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: 9वीं के छात्र ने गेंद समझकर उठाई वस्तु, अचानक हो गया धमाका! गंभीर रूप से हुआ घायल; अस्पताल में भर्ती

Fri, 01 Nov 2024 05:33 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Kolkata: कोलकाता में एक 9वीं के छात्र को खेल के मैदान में गेंद जैसी एक वस्त मिली। उसने खेलने के लिए वस्तु को उठाया तो अचानक उसमें धमाका हो गया और लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Blast: शुक्रवार को कोलकाता के दक्षिणी पाटुली इलाके में एक लड़का किसी वस्तु से खेल रहा था। तभी अचानक उस वस्तु में विस्फोट हुआ और लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। लड़के को बाघाजतिन स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बात की जानकारी पुलिस के हवाले से मिली है। लड़का 9वीं कक्षा का छात्र था। उसे यह वस्तु खेल के मैदान में मिली और उसने सोचा कि यह कोई गेंद है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "हमें नहीं पता कि किस चीज में विस्फोट हुआ। यह कोई पटाखा हो सकता है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। लड़का स्थानीय निवासी है और उसकी हालत थोड़ी गंभीर है।"

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और इलाके में पुलिस की अपर्याप्त सतर्कता की शिकायत की, जिसके कारण ऐसी घटना हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें