Competitive Exams: प्रतियोगी परीक्षाओं को समर्पित अमर उजाला 'उड़ान' की वेबसाइट (udaan.amarujala.com) पर क्रैक करने के गुरुमंत्र किताब लॉन्च की गई है। इस किताब को तैयार करते समय सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों को विशेष ध्यान में रखा गया है। आईएएस जैसी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान यह बेहद जरूरी है कि आप सही दिशा में तैयारी कर रहे हों। साथ ही, खुद को लगातार प्रेरित रखने की भी जरूरत होती है।
ऐसे में, सकारात्मक विचारों से भरपूर इस किताब से आपको अपने लक्ष्य को हासिल करने और आईएएस परीक्षा में सफल होने के लिए प्रेरणा मिलती रहेगी। इस किताब में आदित्य श्रीवास्तव, टीना डाबी, इशिता किशोर, रवि कुमार सिहाग, गौरव अग्रवाल और निशांत जैन जैसे सिविल सेवा परीक्षा यानी आईएएस के साथ-साथ विभिन्न राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं के टॉपर्स के साक्षात्कार दिए गए हैं, जिनसे आप कामयाबी पाने के मूल- मंत्र जान पाएंगे।
आप यह भी समझ पाएंगे कि सिविल सेवा परीक्षाओं में सफल होने के लिए किस तरह की रणनीति बनाने की जरूरत होती है। साथ ही, किताब में किसी परीक्षा के इंटरव्यू में सफल होने के शानदार टिप्स भी बताए गए हैं।
यह किताब यूपीएससी और राज्य स्तरीय सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करने चालों के लिए तो उपयोगी है ही, एसएससी, बैंकिंग और रेलवे जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी बेहद कारगर हो सकती है। नए साल में एक नई शुरुआत करने के लिए आज ही अपनी प्रति मंगाएं। ऑनलाइन ऑर्डर करने पर आपको दस प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।