फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Exam Preparation 2025: टॉप करना है तो अपना लें ये टिप्स, बहुत नजदीक है बोर्ड परीक्षा; बना लें टाइम-टेबल

Sat, 04 Jan 2025 07:34 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Board Exam Preparation 2025: बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक आ रहा है और ऐसे में छात्रों को अपनी तैयारियों को गंभीरता से लेने चाहिए। छात्रों को सबसे पहले एक सुव्यवस्थित टाइम-टेबल बनाना जरूरी है। आइए जानते है किन बातों का ध्यान रखकर एग्जाम में टॉप कर सकते है।
विज्ञापन
Board Exam Preparation 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Board Exam Preparation 2025: सीबीएसई, आईसीएसई, आईएससी, यूपी समेत अधिकांश बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच किया जाएगा। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं की अंतिम तैयारी (Board Exam Preparation 2025) में लगे हुए हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने और टॉप करने के लिए अभी से पूरी तैयारी शुरू कर दें। 
विज्ञापन


छात्रों को सबसे पहले एक सुव्यवस्थित टाइम-टेबल (How to Make Time Table) बनाना जरूरी है। आइए जानते है किन बातों का ध्यान रखकर एग्जाम में टॉप कर सकते है। यहां जानें बोर्ड परीक्षा में टॉप करने के उपाय। इन सुझावों की मदद से आप परीक्षा में बेहतर स्कोर प्राप्त कर सकते हैं।
 

टाइम-टेबल बनाएं और पालन करें

आपका टाइम-टेबल सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि आपका मार्गदर्शक होना चाहिए। यह सुनिश्चित करता है कि आप पूरे दिन में पर्याप्त समय सभी विषयों को दे पा रहे हैं। विषयों के बीच बैलेंस बनाए रखें और मुश्किल विषयों के लिए ज्यादा समय तय करें। सुबह के समय गणित और विज्ञान जैसे विषयों की पढ़ाई करें क्योंकि इस समय आपका दिमाग सबसे अधिक सक्रिय होता है। आसान विषयों को दोपहर या शाम के लिए रखें।

समय का सही विभाजन करें

पढ़ाई के लिए दिनभर का समय तीन भागों में बांटें- सुबह, दोपहर और शाम। प्रत्येक विषय को उचित समय दें। उदाहरण के लिए, कठिन विषयों को 2 घंटे, आसान विषयों को 1.5 घंटे और रिवीजन को 1 घंटा दें। छोटे-छोटे ब्रेक के साथ पढ़ाई करने से थकान कम होती है और ध्यान केंद्रित रहता है।

रिवीजन को प्राथमिकता दें

हर दिन रिवीजन के लिए समय जरूर निकालें। दिनभर जो भी पढ़ा है, उसे रात को दोहराएं। सप्ताह के अंत में पूरे सप्ताह का रिवीजन करें। रिवीजन करने से याद की गई जानकारी लंबे समय तक बनी रहती है और परीक्षा के समय तनाव कम होता है।

मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्न पत्र हल करें

मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करना परीक्षा की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे परीक्षा पैटर्न का अंदाजा होता है और समय प्रबंधन में सुधार होता है। यह आपके कमजोर क्षेत्रों को पहचानने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है।
विज्ञापन

खुद को पुरस्कृत करें

पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए खुद को लक्ष्य पूरा करने पर पुरस्कृत करें। यदि आप दिनभर का टाइम टेबल पूरा करते हैं, तो अपने पसंदीदा शो देखें या दोस्तों के साथ समय बिताएं। इससे आप अगली बार और बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें