फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 2021 : तारीखों को लेकर असंमजस जारी, प्री बोर्ड परीक्षा से तैयारी करा रहे स्कूल

Sun, 20 Dec 2020 04:13 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ONLINE EXAM
विज्ञापन
कोरोना महामारी के कारण अगले साल यानी 2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर असमंजस बना हुआ है। हालांकि, यह स्पष्ट कर दिया गया था कि परीक्षा ऑफलाइन मोड में यानी पेन और पेपर के जरिये होगी। लेकिन अभी तारीखों को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री 22 दिसंबर को शिक्षकों से संवाद करेंगे। 
विज्ञापन

इस बीच, अचानक होने वाले किसी बदलाव से बचने के लिए कई स्कूल में विद्यार्थियों को ऑनलाइन मोड में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित कर रहे हैं। ताकि छात्रों की पहले से बेहतर तैयारी हो सके और परीक्षा के लिए पहले से पूरी तरह से तैयार रहें। बोर्ड परीक्षाओं के लेकर कोई स्पष्टता नहीं होने के कारण, दिल्ली के स्कूल ऑनलाइन परीक्षाओं पर रोक लगा रहे हैं। 
उधर, गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा में भी संबंधित राज्य सरकारों द्वारा प्रतिबंधों में ढील के अनुसार मिश्रित मोड में परीक्षा की योजना बना रहे हैं। बता दें कि महामारी के दौरान भी 2020 में सीबीएसई ने ऑफलाइन मोड में नीट और जेईई परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी। इससे संकेत मिलता है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को ऑफलाइन परीक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए। 
विज्ञापन

 

सीबीएसई ऑफलाइन लेगा परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि 2021 में बोर्ड परीक्षा लिखित मोड में आयोजित की जाएगी और ऑनलाइन नहीं। कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए मार्च-2020 में देशभर के स्कूलों को बंद कर दिया गया था। वे 15 अक्तूबर से कुछ राज्यों में आंशिक रूप से फिर से खोल दिए गए हैं। हालांकि, कुछ राज्यों ने संक्रमणों की संख्या में बढ़ोतरी के मद्देनजर उन्हें बंद रखने का फैसला किया है। 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री 22 दिसंबर को शिक्षकों से संवाद करेंगे
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने 10 दिसंबर को छात्रों के साथ बातचीत की और आगामी बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में विभिन्न चिंताओं के बारे में सवालों के जवाब दिए। वह 22 दिसंबर को शिक्षकों के साथ भी बातचीत करेंगे, जिसके बाद परीक्षा कार्यक्रम पर निर्णय होने की उम्मीद है। गत वर्ष बोर्ड परीक्षाओं को बीच में ही स्थगित करना पड़ा था। बाद में उन्हें रद्द कर दिया गया और एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर परिणाम घोषित किए गए थे। 
 
विज्ञापन

कहां क्या तैयारी
  • एमआरजी स्कूल, रोहिणी की प्रिंसिपल प्रियंका बरारा ने कहा, हम ऑनलाइन मोड में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित करने में सफल रहे। हालांकि, यह अभ्यास विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त नहीं है, हम सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा आयोजित करने के ऑफलाइन मोड को अपना रहे हैं। 
  • वहीं, डीपीएस, गाजियाबाद की प्रिंसिपल पल्लवी उपाध्याय के अनुसार, स्कूल ने प्री-बोर्ड के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की है, लेकिन जनवरी में ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने की भी योजना है। महामारी के बीच, हम बोर्ड कक्षाओं के लिए शैक्षणिक पाठ्यक्रम को पूरा करने में सक्षम हैं।  
  • डीएवी पब्लिक स्कूल, पुष्पांजलि विहार की प्रिंसिपल रश्मि बिस्वाल ने कहा, अधिकांश बोर्ड परीक्षाएं 80 अंकों की होती हैं। इसलिए, हम छात्रों के अनुभव को सरल बनाने के लिए हमने प्रत्येक पेपर को दो भागों में विभाजित करने का निर्णय लिया है। प्री-बोर्ड परीक्षाओं को ऑफलाइन मोड में प्रैक्टिकल टेस्ट के साथ योजनाबद्ध किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें