फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET PG: सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र में सुधार के लिए आज खुलेगी विंडो, जानें किन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव

Mon, 10 Feb 2025 09:41 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET PG 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट के लिए आवेदन सुधार विंडो आज से खोल दी जाएंगी। सीयूईटी पीजी परीक्षा 13 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे बताए विवरणों में तय समयसीमा के भीतर सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
CUET PG 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET PG 2025 Correction Window: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2024) के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज आवेदन सुधार विंडो खोलेगी। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और उनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि रह गई है, वे अब अपने आवेदन पत्र को संशोधन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG/ पर जाकर अपने आवेदन पत्र में निर्धारित क्षेत्रों में सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी, 2025 (रात 11:50 बजे तक)है।

सीयूईटी पीजी 2025: इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव

  • उम्मीदवार का नाम या माता का नाम या पिता का नाम
  • जन्म की तारीख
  • लिंग
  • वर्ग
  • PwBD स्थिति
  • विश्वविद्यालयों का चयन
अगर आपके आवेदन पत्र में भी ऊपर बताए विवरणों में से किसी में कोई त्रुटि हो गई है, तो आपके पास उसे सही करने के लिए 12 फरवरी तक का समय है।
विज्ञापन

परीक्षा तिथि और अवधि

सीयूईटी पीजी परीक्षा 13 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। सीयूईटी पीजी कार्यक्रम के माध्यम से कुल 157 विषय पेश किए जा रहे हैं। यह परीक्षा देश भर के 312 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत के बाहर के 27 शहर शामिल हैं।     
 
सीयूईटी पीजी परीक्षा 2025 की अवधि 105 मिनट से घटाकर 90 मिनट कर दी गई है। हालांकि, प्रश्नों की संख्या पिछले साल की तरह ही 75 ही रहेगी। परीक्षा प्रतिदिन दो से तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट एक घंटे 30 मिनट की होगी।

आवेदन पत्र कैसे संपादित करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG/ पर जाएं।
  • अब 'साइन इन' टैब पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सीयूईटी पीजी 2025 आवेदन पत्र प्रदर्शित किया जाएगा।
  • विशेष फील्ड में सुधार करें और सबमिट टैब पर क्लिक करें।
  • परिवर्तन सहेजें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें