School Reopening News in Hindi: लंबे समय तक लगे लॉकडाउन खत्म होने और केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद कुछ राज्यों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल खोल दिए गए थे। लेकिन इस बीच एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते देख बीएमसी ने घोषणा की कि मुंबई में स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। हरियाणा में भी स्कूल खुलने के बाद सैकड़ों स्टूडेंट्स कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
इस महीने की शुरुआत में, महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की थी कि स्कूल 23 नवंबर से सभी कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ नवीं से बारहवीं कक्षा के लिए फिर से खुलेंगे। अब बीएमसी ने कहा है कि इस साल के अंत 31 दिसंबर 2020 तक मुंबई में कोई भी स्कूल किसी भी क्लास के लिए नहीं खोले जाएंगे। सभी के लिए यथावत ऑनलाइन कक्षाएं ही संचालित होंगी।