केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने शनिवार को 'अंडरस्टैंडिंग गुड गवर्नेंस' पर एक सर्टिफिकेट ई-कोर्स लॉन्च किया है। इसके लिए गडकरी ने हाल ही में एक बयान जारी किया है। जारी हुए बयान के अनुसार, यह 'अंडरस्टैंडिंग गुड गवर्नेंस' पर सर्टिफिकेट ई-कोर्स पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर और राम भाऊ म्हालगी सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है। इस कोर्स में इंटरएक्टिव सत्र होंगे जो हफ्ते में पांच दिन चलेंगे।
गडकरी ने कहा कि इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को नीतियों और परिवर्तन को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले "annals of good governance" की खोज में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल ऐतिहासिक फैसलों, साहसिक पहल और राजनीतिक धैर्य का वर्ष रहा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सरकार ने भारत को ऐतिहासिक गलतियों से दूर करने और प्रगतिशील रास्ते पर स्थापित करने में मदद भी की है।
सार्वजनिक नीति अनुसंधान केंद्र के निदेशक और भाजपा सांसद विनय सहस्रबुद्धे ने भी इस कोर्स के बारे में कहा कि पाठ्यक्रम को गवर्नेंस की सभी प्रमुख विशेषताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- NCERT: पहली से नौवीं और ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए फ्री ई-बुक, ऐसे करें डाउनलोड