बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी ने BITSAT 2020 के लिए अंतिम कट-ऑफ जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी अंतिम कट-ऑफ सूची देख सकते हैं। अभ्यर्थी bitsadmission.com के जरिए अपने कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं।
बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस ने BITS पिलानी, गोवा और हैदराबाद परिसरों के लिए पाठ्यक्रम-वार कटऑफ अंक जारी किए हैं।
इसे भी पढ़ें-CSBC Bihar Constable Recruitment Exam 2020: परीक्षा की नई तारीख घोषित
ऐसे चेक करें BITSAT फाइल कट-ऑफ 2020
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com है।
-यहां होम पेज पर आपको फाइनल कट-ऑफ सूची का लिंक मिलेगा।
-आपको विभिन्न डिग्री कार्यक्रमों के स्कोर कट-ऑफ का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
-पीडीएफ फाइल में आप अपने कोर्स के कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं।