ICAI CA November Exam 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए परीक्षा 2020 स्थगित की है। यह परीक्षा तमिलनाडु और पुदुचेरी में स्थगित की गई है। दरअसल, यह परीक्षा 24 नवंबर और 25 नवंबर को होनी थी, लेकिन इसे निवार चक्रवात की वजह से स्थगित किया गया था। आईसीएआई ने सीए नवंबर 2020 परीक्षा का री-शेड्यूल किया है। अब री-शेड्यूल इंटरमीडिएट व आईपीसी एग्जामिनेशन 9 दिसंबर और फाइल (ओल्ड एंड न्यू) परीक्षा 11 दिसंबर को होगी।