बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC) 2019 के सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है। अभी पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी किया गया है। बीसीईसीईबी ने यूजीमैक के आधिकारिक पोर्टल पर परिणाम अपलोड किये हैं। जिन अभ्यर्थियों ने नीट के तहत बिहार के कॉलेजों में मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट या यूजीमैक पोर्टल के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं। आप इस खबर में आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आसानी से परिणाम देख सकते हैं।