फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: होमवर्क पूरा न करने पर कथित तौर पर शिक्षक ने की छात्र की पिटाई, आंख मे आई गंभीर चोट; मामला दर्ज

Mon, 18 Nov 2024 06:20 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar: बिहार के अरवल जिले के एक स्कूल में शिक्षक द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने से 12 वर्षीय एक लड़के की आंख में गंभीर चोट लग गई है। लड़के को विशेष देखभाल के लिए पटना के एक अस्पताल में रेफर किया गया था।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar: बिहार के अरवल जिले के एक स्कूल में होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने से 12 वर्षीय एक लड़के की आंख में गंभीर चोट लग गई है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पीड़ित के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जिले के उमैराबाद इलाके में स्थित निजी स्कूल के शिक्षक और प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

13 नवंबर की घटना

पांचवीं कक्षा का छात्र फिलहाल पटना के एक अस्पताल में इलाज करा रहा है। पीड़ित अमित राज ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "13 नवंबर को होमवर्क न करने पर जब मेरे शिक्षक ने मुझे डंडे से पीटना शुरू किया तो मेरी बाईं आंख में गंभीर चोट लग गई। मैंने अपने माता-पिता को बताया और वे तुरंत मुझे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।"
विज्ञापन

आंख में गंभीर चोट: डॉक्टर

पीड़ित के परिवार के सदस्यों ने बताया कि लड़के को विशेष देखभाल के लिए पटना के एक अस्पताल में रेफर किया गया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि आंख की चोट गंभीर है।

अरवल के एसपी राजेंद्र कुमार भील ने कहा, "अमित के परिजनों ने रविवार को शिक्षक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्र को चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें