बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी हो गया है। बोर्ड ने शुक्रवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) का रिजल्ट जारी किया है। इस साल कुल 15.87 फीसदी अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास की है। कुल 24,599 विद्यार्थियों ने बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की है। पेपर-1 में 16,068 अभ्यर्थी पास हुए हैं, जबकि पेपर-2 में 8,531 अभ्यर्थी पास हुए हैं। कुल 1,54,951 छात्रों ने यह परीक्षा दी थी। बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 1.78 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।