बीपीएससी वेबसाइट पर आधिकारिक नोटिस जारी
बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि “गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार, पटना के अधीन बिहार अग्निशमन सेवान्तर्गत निदेशक-सह-राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के 01 रिक्त पद पर नियुक्ति हेतु आयोग द्वारा प्रकाशित वि.सं. 27/2024 के अंतर्गत विज्ञापन की शर्तों के आलोक में उम्मीदवार के सुयोग्य नहीं पाये जाने के कारण अधियाचना गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार, पटना को वापस की जाती है। ”
योग्यता और अनुभव ने बढ़ाई मुश्किलें
बीपीएससी ने मार्च-अप्रैल 2024 माह में इस भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। भर्ती में कम से कम 20 वर्ष का अनुभव मांगा गया था। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 'साइंस स्ट्रीम से स्नातक या स्नातक (फायर इंजीनियरिंग) या मैकेनिकल / ऑटोमोबाइल विषय में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट डिग्री के साथ राष्ट्रीय अग्निशमन कॉलेज, नागपुर या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से वरीय पर्यवेक्षक पदाधिकारी का तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त किए हो' मांगी गई थी। जबकि आयु सीमा 50 से 55 वर्ष के बीच मांगी गई थी।