फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बोर्ड: इंटरमीडिएट में प्रवेश के लिए 19 जून से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Tue, 15 Jun 2021 05:55 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बिहार बोर्ड 19 जून से इंटरमीडिएट प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू करेगा। 
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार बोर्ड 19 जून से इंटरमीडिएट प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू करेगा। छात्र इंटरमीडिएट में दाखिले के लिए 19 जून से लेकर 28 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस बात की जानकारी बोर्ड ने ट्वीट के जरिए दी है। जिसमें लिखा गया है कि सत्र 2021-2023 के लिए इंटरमीडिएट कक्षा में बिहार के शिक्षण संस्थानों में नामांकन हेतु विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए तिथि दिनांक 19.06.2021 से 28.06.2021 तक निर्धारित की गई है। बोर्ड ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली (ओएफएसएस) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया आयोजित करेगा। ओएफएसएस (OFSS) बिहार में इंटरमीडिएट व 11वीं कक्षा एवं  डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक केंद्रीकृत पोर्टल है।

विज्ञापन




इसे भी पढ़ें-असम: कोविड-19 के कारण गर्मी की छुट्टी के बाद भी बंद रहेंगे स्कूल

छात्रों के लिए आवेदन विंडो 28 जून तक खुली रहेगी। बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट प्रवेश के लिए सामान्य विवरणिका पहले ही जारी कर दी है। छात्र पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण करने से पहले विवरणिका को डाउनलोड और जांच सकते हैं। बिहार इंटरमीडिएट आवेदन के लिए छात्रों को अपने ईमेल आईडी और मोबाइल फोन नंबर के साथ पंजीकरण करना होगा। जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें अपना रोल नंबर, रोल कोड और जन्मतिथि प्रदान करनी होगी। बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के छात्रों को भी 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश 2021: 7 स्टेप्स के जरिए 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन


बोर्ड योग्यता परीक्षा में दर्ज किए गए विकल्पों और उनकी योग्यता के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि ओएफएसएस पोर्टल पर पिछले वर्ष की कट ऑफ की जांच करें और तदनुसार अपने विकल्प दर्ज करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें