फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: अब बिहार के 38 जिलों में विज्ञान, वाणिज्य व कला विषयों के लिए होगा पीजी कॉलेज, सरकार ने लिया निर्णय

Sat, 28 Aug 2021 07:39 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार सरकार राज्य के 10 जिलों में स्नातकोत्तर कॉलेज शुरू करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
परीक्षा देती छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार राज्य के सभी 38 जिलों में स्नातकोत्तर कॉलेज शुरू करेगी। बता दें कि अभी तक गोपालगंज, बांका, जमुई, अरवल, शिवहर, सुपौल, कैमूर, लखीसराय, नवादा और किशनगंज सहित 38 जिलों में से 10 में स्नातकोत्तर महाविद्यालय नहीं है।

इन विषयों के लिए शुरू होगा पीजी कॉलेज

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राज्य के प्रत्येक जिले में कला, विज्ञान और वाणिज्य विषयों पर पीजी कक्षाएं प्रदान करने के लिए कम से कम एक सरकारी स्नातकोत्तर कॉलेज या एक संबद्ध कॉलेज शुरू किया जाएगा। बयान में यह भी कहा गया है कि स्नातकोत्तर कॉलेजों में शिक्षक और छात्रों का अनुपात 1:30 होगा। प्रत्येक 30 छात्रों के लिए एक शिक्षक की नियुक्ति करनी होगी।

विज्ञापन

इन दो जिलों में मिल चुकी है पीजी कॉलेज की अनुमति 

बिहार शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकार पहले ही सुपौल और जमुई में पीजी कॉलेजों को मंजूरी दे चुकी है। विश्वविद्यालय के सक्षम प्राधिकारी की सिफारिश के बाद विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर शिक्षण की अनुमति दी जाएगी। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि विश्वविद्यालयों में पदों की स्वीकृति की प्रक्रिया सरकार द्वारा की जाएगी।

 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें