एडमिट कार्ड 14 जुलाई को जारी किए जाएंगे
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, DElEd द्वितीय वर्ष की परीक्षा दो अगस्त से समकालीन भारतीय समाज में शिक्षा के साथ शुरू होगी और पांच अगस्त को संपन्न होगी। बीएसईबी द्वारा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 14 जुलाई को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार हॉल टिकट वेबसाइट- secondary.biharboardonline.com पर डाउनलोड कर सकते हैं।
इस बार दाखिले प्रवेश परीक्षा से हुए
बता दें कि विगत वर्षों से बिहार डीएलएड में नामांकन की प्रक्रिया मैट्रिक और इंटर में प्राप्त अंक के आधार पर नियमानुसार होती आ रही थी। पिछले वर्ष कोविड-19 के वजह से डीएलएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (Bihar DElEd Entrance Exam 2022) आयोजित नहीं हो पाई थी।
हालांकि, बिहार डीएलएड 2022-24 प्रशिक्षण सत्र में नामांकन हेतु बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड और शिक्षा विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि बिहार बोर्ड द्वारा संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके बाद जारी मेरिट सूची तथा कॉलेज चॉइस के आधार पर डीएलएड नामांकन के लिए प्रशिक्षण संस्थान आवंटित किया जाएगा।