Bihar DElEd Result : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2019-21 के लिए डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन यानी कि डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा और 2018-20 शैक्षणिक सत्र के लिए दूसरे वर्ष की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इन परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। यहां रिजल्ट देखने के लिए सीधा लिंक भी दिया गया है।
इस बीच, बीएसईबी 13,50,233 छात्रों के लिए बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा आयोजित कर रहा है। जबकि अधिकांश राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं मई, 2021 तक स्थगित कर दी हैं। हालांकि, परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल की सावधानियों का ध्यान रखा जा रहा है। बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 1,473 की गई हैं। बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी तक चलेंगी।
यह भी पढ़ें : खुशखबर : भारत सरकार की इस कंपनी ने निकाली बंपर सरकारी नौकरियां, सबको मिलेगा मौका