Bihar DElEd Admit Card 2025: नया एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा इस केंद्र पर निर्धारित थी, उनके लिए बोर्ड ने नया एडमिट कार्ड जारी किया है। संशोधित प्रवेश पत्र में अभ्यर्थियों की नई परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र का विवरण दिया गया है। उम्मीदवार इसे secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में प्रवेश केवल संशोधित एडमिट कार्ड के आधार पर ही मिलेगा। किसी अन्य प्रवेश पत्र को मान्य नहीं किया जाएगा।
Bihar DElEd Exam 2025: दूसरे चरण का परीक्षा शेड्यूल
डीएलएड परीक्षा 2025 का पहला चरण 26 अगस्त से 13 सितंबर तक आयोजित किया गया था। अब दूसरा चरण 14 से 27 सितंबर तक आयोजित होना है। परीक्षा दो पालियों में होगी- पहली पाली दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक और दूसरी पाली शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक।
दूसरे चरण की परीक्षा पटना, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, सहरसा और मुंगेर जिलों के कुल 18 केंद्रों पर होगी। हालांकि, पटना के निर्दिष्ट परीक्षा केंद्र को बदल दिया गया है।