फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar DElEd Dummy Admit Card 2025: बिहार डीएलएड के लिए इस दिन जारी होंगे डमी प्रवेश पत्र, समिति ने दी सूचना

Sun, 09 Feb 2025 10:57 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar DElEd Dummy admit card 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। प्रवेश पत्र फरवरी में ही जारी किए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar DElEd Dummy Admit Card 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) डीएलएड (DEIEd) परीक्षा 2025 के लिए डमी एडमिट कार्ड 11 फरवरी को घोषित करेगा। इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (deledbihar.com) के माध्यम से बिहार डमी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए  अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन विवरण जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। इसके अलावा, बोर्ड ने उम्मीदवारों को किसी भी त्रुटि के मामले में बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड 2025 में सुधार करने की भी अनुमति दी है।
 
विज्ञापन

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थियों को परामर्श दिया जाता है कि डमी प्रवेश पत्र में छपे एक-एक विवरण को सावधानी से जांच कर लें। इस क्रम में यदि कोई त्रुटि दिखती है तो वे उक्त अवधि में पोर्टल पर ही त्रुटि सुधार अवश्य कर लें।

श्रेणी परिवर्तन शुल्क

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों को आरक्षण कोटि में परिवर्तन करना है, उन्हें परिवर्तित कोटि के लिए निर्धारित शुल्क राशि का भुगतान करना होगा। यदि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), या विकलांग व्यक्ति (Pwd) श्रेणी से संबंधित उम्मीदवार अपनी श्रेणी बदलते हैं, तो उन्हें 17 फरवरी, 2025 तक 200 रुपये की शेष राशि का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। 

बोर्ड ने आगे कहा, "ऐसा करने में विफल रहने पर अंतिम एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।"

इस दिन होगी परीक्षा

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, बिहार डीएलएड 2025 परीक्षा 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी। बोर्ड 17 फरवरी को बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। बिहार डीएलएड 2025 परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो बिहार के स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक के रूप में काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें