RBL Bank Scholarship 2024: आरबीएल बैंक ने वर्ष 2024-25 के लिए अपनी शिक्षा स्कॉलरशिप की घोषणा कर दी है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा में सहारा प्रदान करना है। अगर आप स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में हैं, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकती है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2025 है।