बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने डीएलएड ( D.EL.Ed) सत्र 2019-21 प्रथम वर्ष की परीक्षा और सत्र 2018-20 द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा की है। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि परीक्षा फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर 22 जून से उपलब्ध होंगे। बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.online है। अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए 23 जून से आवेदन कर सकेंगे।