Bihar CET Exam Date 2019: बिहार नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए एक एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करता है। बता दें कि उनके लिए विश्वविद्यालय ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके आधार पर बिहार CET परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नालंदा यूनिवर्सिटी की ऑफिशल वेबसाइट biharcetintbed.com पर जाना होगा। बता दें कि प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू होगी इसेक लिए अंतिम तिथि 1 सितंबर 2019 तय है। उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर 2019 को होगा। जो लोग परीक्षा में पास होंगे वे उनके लिए काउंसलिंग 23 सितंबर को शुरू होगी।
काउंसलिंग के बाद प्रवश लेने की अंतिम तारीख 27 और 28 अगस्त 2019 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार प्रवेश से संबंधित सारी प्रक्रिया 30 सितंबर से पहले पूरी कर लें। सत्र की शुरुआत 30 सितंबर 2019 से होगी।
ये भी पढ़ें- क्या है G-7, जिसमें हिस्सा ले रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कश्मीर पर भी होगी बात
परीक्षा से संबंधित पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..