फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Cabinet: इंटर्नशिप करने वालों की छात्रवृत्ति बढ़ेगी, मेडिकल कॉलेज भी खुलेंगे; कैबिनेट में प्रस्ताव मंजूर

Tue, 02 Sep 2025 02:31 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Cabinet: बिहार सरकार ने चुनाव से पहले कई अहम फैसले लिए हैं। अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यालयों में 1800 पद बढ़े, छात्रवृत्ति के लिए 231 करोड़ मंजूर हुए। खिलाड़ियों की सीधी भर्ती, नए मेडिकल कॉलेजों की मंजूरी और सहायकों का मानदेय भी बढ़ाया गया।
 
विज्ञापन
बिहार कैबिनेट के फैसले - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Cabinet: बिहार चुनाव से पहले सरकार ने नौकरीपेशा उम्मीदवारों से लेकर मेडिकल और कॉलेज स्टूडेंट्स तक के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। राज्य कैबिनेट की बैठक में अनेक प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें अनुसूचित जाति और जनजाति आवासीय विद्यालयों में कुल 1800 नए पदों की बढ़ोतरी शामिल है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी नौकरी को लेकर किए गए अपने वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना के लिए 231 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। सहायकों के मानदेय में भी इजाफा किया गया है। वहीं, सरकारी नौकरी के नए अवसर भी खुलेंगे क्योंकि हाईकोर्ट में कई नए पदों का सृजन किया गया है जिन पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

1800 शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक के नए पदों को मंजूरी

सबसे बड़ा फैसला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के तहत लिया गया, जहां 40 आवासीय विद्यालयों में कक्षा 10+2 तक की पढ़ाई के लिए कुल 1800 शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के सृजन को मंजूरी दी गई। इसके अलावा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग में 25 नए पद बनाए जाएंगे। कृषि विभाग में भी सांख्यिकी सहायक के 1 पद और कनिष्ठ अभियंता के 46 पदों के प्रत्यर्पण को स्वीकृति मिली है।

कैबिनेट ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा विभाग की कई योजनाओं पर भी मुहर लगाई गई है जिनका विस्तृत ब्योरा जल्द साझा किया जाएगा।

7 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज

बिहार के किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर, लखीसराय, अरवल और शेखपुरा जिलों में नए मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। इसके अलावा राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में सीधी भर्ती का अवसर देने के लिए नई नियमावली को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इंटर्नशिप राशि में बढ़ोतरी

स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, फिजियोथैरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी में इंटर्न करने वाले छात्रों की स्टाइपेंड राशि भी बढ़ा दी है। अब 20,000 रुपये पाने वाले इंटर्न को 27,000 रुपये और 15,000 रुपये पाने वालों को 20,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें