दोनों परीक्षाओं में कितनी पालियां होंगी और क्या रहेगा समय?
बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिक और इंटर की सेंटअप परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।
मैट्रिक के लिए परीक्षा का समय:
- पहली पाली सुबह 9:30 बजे शुरू होगी।
- दूसरी पाली दोपहर 2 बजे शुरू होगी।
- विषय के अनुसार परीक्षा की अवधि अलग-अलग होगी।
इंटर के लिए परीक्षा का समय:
- पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी।
- दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
इंटर की परीक्षा में विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। पहली पाली में सुबह 9:30 से 9:45 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 2:15 बजे तक का समय कूल ऑफ अवधि के रूप में निर्धारित है।
सेंटअप परीक्षा में शामिल नहीं हुए तो क्या होगा?
बिहार बोर्ड ने सेंटअप परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अहम निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार, जो विद्यार्थी सेंटअप परीक्षा में अनुपस्थित रहेंगे या परीक्षा में असफल होंगे, उन्हें वर्ष 2027 की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। इसलिए विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा में शामिल होना और इसमें सफल होना बेहद जरूरी है।