फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बोर्ड में 12वीं कक्षा के लिए जारी किए मॉडल प्रश्नपत्र, डायरेक्ट लिंक यहां

Fri, 01 Nov 2019 09:07 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं। अगले साल होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये मॉडल प्रश्नपत्र जारी किए गए है। सभी छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। छात्रों की सहूलियत को ध्यान में रखतें हुए प्रश्नपत्र पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग 40 इंटर मॉडल सेट जारी किए गए हैं। ये मॉडल प्रश्नपत्र छात्रों को 2020 में होने वाली परीक्षा से पहले छात्रों को परीक्षा के पैटर्न से वाकिफ कराने के लिए जारी किए गए है। इससे छात्र पैटर्न के साथ-साथ परीक्षा में अाने वाले संभावित प्रश्नों से भी अवगत हो पाएंगे। इसकी मदद से छात्र आने वाली परीक्षा के लिए उचित रणनीति भी बना सकेंगे। 

पिछली बार बिहार बोर्ड ने परीक्षा का रिजल्ट फार्च के महीने में जारी किया था। वर्ष 2019 में बिहार बोर्ड ने सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट जारी किया था। पिछली बार की इस बार भी बिहार बोर्ड से यह उम्मीद की जा रही है कि वो सबसे पहले रिजल्ट घोषित कर देगा। जारी किए गए सभी मॉडल पेपस नए परीक्षा पैटन और पाठ्यक्रम पर आधारित हैं। 
विज्ञापन


अब मॉडल प्रश्नपत्र के जरिए छात्र परीक्षा के लिए का अभ्यास कर सकेंगे। यह प्रश्नपत्र पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं जिन्हें आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड पहले ही 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2020 के लिए पूरी डेटशीट पहले ही जारी की जा चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें