Bihar Board Matric Result 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने अभी तक दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं किया है। बोर्ड के चेयरमैन का कहना था कि दसवीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी हो सकता है। लेकिन, अभी तक दसवीं परीक्षा के रिजल्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं है। बोर्ड की तरफ से भी दसवीं परीक्षा के रिजल्ट जारी होने की तिथि को लेकर कोई पुष्टि नहीं है। रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि को लेकर भी बोर्ड ने कोई जानकारी नहीं दी है।
ऐसे में कहा जा रहा है कि बिहार बोर्ड के दसवीं परीक्षा का रिजल्ट देरी से जारी होगा। रिजल्ट के जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है। अभी दसवीं परीक्षा के टॉपर्स की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है जिसकी वजह से भी रिजल्ट में देरी हो रही है। पिछले साल बिहार बोर्ड ने बारहवीं के रिजल्ट जारी होने के दस दिन के भीतर दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया था। इस साल बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट 26 मार्च को जारी किया गया है।
बिहार बोर्ड के रिजल्ट सबसे तेज और जल्दी पाने के लिए अभी रजिस्टर करें
MyResult पर
इस हिसाब से देखा जाए तो दसवीं परीक्षा का रिजल्ट 4 अप्रैल व 5 अप्रैल के बीच जारी हो सकता है। बिहार बोर्ड की दसवीं परीक्षा में पिछले साल हिमांशु राज ने टॉप किया था। उनके 500 में से 481 नंबर थे। हिमांशु की पर्संटेज 96.20 फीसदी थी। टॉप 10 लिस्ट में 41 छात्र शामिल थे। इस साल करीब 16.84 लाख विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी है। 1,525 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं की परीक्षा आयोजित की गई थी। दसवीं परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक हुई थी।