कौन कर सकता है स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन?
बिहार बोर्ड के अनुसार, बिहार बोर्ड, CBSE, CISCE और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से 10वीं पास छात्र इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को पहले जारी OFSS चयन सूची में सीट नहीं मिली थी, वे भी खाली सीट उपलब्ध होने पर स्पॉट एडमिशन के लिए पात्र होंगे।
कैसे मिलेगा एडमिशन?
स्पॉट एडमिशन के इच्छुक छात्रों को उस स्कूल या कॉलेज के प्राचार्य से संपर्क करना होगा, जहां संबंधित विषय में सीटें खाली हैं। यदि सीट उपलब्ध होगी तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जाएगा। संस्थान बाद में OFSS पोर्टल पर छात्र के दाखिले की जानकारी अपडेट करेगा।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
स्पॉट एडमिशन के दौरान छात्रों को मूल दस्तावेजों के साथ स्वयं सत्यापित फोटोकॉपी भी साथ ले जानी होगी। आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं:
- 10वीं की मार्कशीट
- 10वीं का पास प्रमाणपत्र
- स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC) / ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC), यदि लागू हो
- पूर्व विद्यालय का चरित्र प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)
- निवास प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट (CBSE, CISCE या अन्य बोर्ड के छात्रों के लिए, यदि आवश्यक हो)
समय सीमा का रखें ध्यान
बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थी स्पॉट एडमिशन का अवसर गंवा सकते हैं। इसलिए इच्छुक छात्रों को समय रहते संबंधित संस्थान से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
आवेदन शुल्क कितना है?
OFSS बिहार 11वीं दाखिला 2026 के लिए 350 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
किन विषयों में मिलेगा दाखिला
छात्र बिहार के 38 जिलों में स्थित बिहार बोर्ड से संबद्ध स्कूलों और कॉलेजों में निम्न विषयों में 11वीं में प्रवेश ले सकेंगे-
- कला (Arts)
- विज्ञान (Science)
- वाणिज्य (Commerce)
- कृषि (Agriculture)
- व्यावसायिक (Vocational)
मेरिट के आधार पर जारी होगी चयन सूची
बिहार बोर्ड ऑनलाइन चयन सूची जारी करेगा। यह सूची छात्रों के मेरिट और आवेदन के दौरान चुने गए स्कूल एवं कॉलेज की प्राथमिकता के आधार पर तैयार की जाएगी।
चयनित छात्रों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी। इसके अलावा चयन सूची आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।