कौन कर सकता है आवेदन?
समिति के निर्देशानुसार, राज्य के सभी +2 एवं इंटरस्तरीय शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य/प्राचार्य अपने संस्थान में उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी नोटिस बोर्ड पर लगाएंगे। ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने पहले किसी कारणवश नामांकन नहीं कराया, वे भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
इसके अलावा, सीबीएसई, सीआईएससीई एवं अन्य बोर्ड से उत्तीर्ण छात्र भी पात्र होंगे, बशर्ते उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया हो।
द्वितीय और तृतीय चयन सूची में चयनित लेकिन नामांकन न करा पाने वाले विद्यार्थी भी इस स्पॉट नामांकन में भाग ले सकेंगे। हालांकि, संबंधित संस्थान की अंतिम सूची में उनका नाम दर्ज होना आवश्यक होगा।
संस्थानों को 19 अगस्त तक करना होगा ये काम
ओएफएसएस पोर्टल पर नामांकन की अंतिम तिथि तक ऑनलाइन अपडेट अनिवार्य होगा। सभी संस्थानों को 19 अगस्त 2025 तक अपने यहां नामांकित विद्यार्थियों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
समिति ने स्पष्ट किया है कि स्पॉट नामांकन की पूरी प्रक्रिया पहले जारी विज्ञापन संख्या-पीआर 173/2025 के अनुसार होगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी संबंधित संस्थान से संपर्क कर सकते हैं या बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।