Bihar Board Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए डेट शीट जारी कर दी है। इसके अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 11 की परीक्षा 2025 17 से 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जबकि बिहार बोर्ड कक्षा 9 की परीक्षा 2025 20 से 25 मार्च तक आयोजित की जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी स्टूडेंट्स के साथ साझा की। छात्र biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आधिकारिक डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
बता दें कि बिहार में 11वीं कक्षा की परीक्षा 17 से 25 मार्च 2025 के बीच आयोजित होंगी। यह एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित होंगे। पहली शिफ्ट में पेपर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगा जबकि दूसरी शिफ्ट में पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5:25 तक आयोजित होगा। वहीं, कक्षा 9 की परीक्षाएं भी दो सत्रों में होंगी– पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:45 बजे तक।