स्क्रूटनी के लिए करें आवेदन
जो छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट हैं, वे बिहार 10वीं स्क्रूटनी 2024 अंकों की पुनर्गणना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्र बीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया
जो छात्र बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने के लिए और अपने नंबर बढ़वाने के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
परिणाम में नहीं दर्ज होगा कंपार्टमेंट या स्क्रूटिनी
कम्पार्टमेंट एग्जाम में भाग लेने वाले छात्रों या स्क्रूटिनी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की फाइनल मार्कशीट में इसकी एंट्री दर्ज नहीं की जाएगी। छात्रों को केवल प्राप्त अंक और पास या फेल का ही मार्कशीट में दर्ज किया जाएगा।