फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board BSEB: दूरदर्शन पर चलेंगी 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं, 36 लाख विद्यार्थियों को होगा लाभ

Sat, 08 May 2021 03:58 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

नौंवी से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक डीडी बिहार चैनल पर कक्षाएं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सभी विद्यालयों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। कुछ राज्यों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है तो कुछ राज्यों में ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से पढ़ाई जारी है। ऐसे में बिहार के शिक्षा परियोजना परिषद, यूनिसेफ की मदद से दूरदर्शन के माध्यम से पढ़ाई जारी रखना का प्रयास कर रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नौंवी से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कक्षाएं चलाई जाएंगी।

10 मई से डीडी बिहार पर शुरू होंगी कक्षाएं

विज्ञापन

दूरदर्शन के बिहार चैनल पर 10 मई से कक्षाएं शुरू होंगी। प्रत्येक कक्षा 16 से 17 मिनट की होगी। एक घंटे में अलग-अलग विषय की तीन कक्षाएं चलेंगी। इसके लिए डिजिटल पाठ्यक्रम तैयार करने में यूनिसेफ की मदद ली गई है। बता दें डिजिटल कक्षाओं के माध्यम से 8000 विद्यालयों के तकरीबन 36 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

यह है कक्षा का निर्धारित शेड्यूल
कक्षा नौवीं व दसवीं के लिए सुबह 10 बजे और कक्षा ग्यारहवीं व बारहवीं के लिए सुबह 11 बजे से पढ़ाई से जुड़े कार्यक्रम डीडी बिहार पर प्रसारित किए जाएंगे। बीएसईबी ने इस कार्यक्रम को ‘मेरा दूरदर्शन, मेरा विद्यालय’ नाम दिया है। बीएसईबी के राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह ने प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और अभिभावकों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बच्चे डीडी बिहार पर होने वाले प्रसारण देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें