फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बोर्ड : ये हैं 12वीं परीक्षा के टॉपर्स, यहां जानिए किसे मिले कितने नंबर

Fri, 26 Mar 2021 08:36 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

  • प्रथम श्रेणी में 3,61,597 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे
  • द्वितीय श्रेणी में 5,42,993 विद्यार्थी सफल हुए हैं
  • तृतीय श्रेणी में 1,41, 352 विद्यार्थी पास हुए हैं
विज्ञापन
1 of 5
Bihar Board Toppers List 2021 : कक्षा 12वीं - फोटो : Amar Ujala Graphics
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने शुक्रवार, 26 मार्च, 2021 को दोपहर साढ़े तीन बजे बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के परिणामों की घोषणा कर दी है। जिसे विद्यार्थी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

यहां इस खबर में हम आपको बिहार बोर्ड के टॉपर्स की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही उनके प्राप्तांकों और प्रतिशत के बारे में भी जानकारी मिलेगी। बिहार इंटर रिजल्ट 2021 में प्रथम श्रेणी में 3,61,597 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 5,42,993 विद्यार्थी जबकि तृतीय श्रेणी में 1,41, 352 विद्यार्थी सफल हुए हैं। वहीं कुल परीक्षार्थियों की संख्या 13,40,267 है, जिसमें से कुल 10,45,950 विद्यार्थी पास हुए हैं। 

तीनों संकाय में इतने छात्र-छात्राओं ने पास की परीक्षा
 
संकाय छात्राएं छात्र
विज्ञान 80.24% 74.45%
कॉमर्स 94.50% 89.90%
कला 79.90% 74.89%

वोकेशनल कोर्स
बिहार बोर्ड के वोकेशनल कोर्सेज में कुल 519 विद्यार्थी थे। इनमें से 427 पास हुए हैं। जबकि 92 फेल रहे हैं। वोकेशनल कोर्स में पास प्रतिशत 82.27% रहा है। 

अगली स्लाइड्स में जानें किस संकाय में कौन रहे शीर्ष पांच स्थान पर काबिज और किसे मिले कितने अंक। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट - फोटो : Amar Ujala Graphics
कला संकाय
बिहार बोर्ड परीक्षा के 12वीं कक्षा के आर्ट्स विषयों में कुल 7,26,716 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 5,66,650 पास हुए हैं। जबकि 1,60,066  विद्यार्थी फेल हो गए हैं। आर्ट्स विषयों में पास प्रतिशत 77.97% रहा है।
 
कॉमर्स संकाय
कॉमर्स संकाय में कुल 73,901 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 67,606 सफल हुए हैं। जबकि 6,295 विद्यार्थी विफल हो गए हैं। कॉमर्स संकाय में पास प्रतिशत 91.48% रहा है।



विज्ञान संकाय
विज्ञान संकाय की परीक्षा में कुल 5,39,131 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 4,11,267 सफल हुए हैं। जबकि 1,27,864 विद्यार्थी विफल हो गए हैं। विज्ञान संकाय में पास प्रतिशत 76.28% रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Bihar Board Toppers List - फोटो : Amar Ujala Graphics
ये हैं विज्ञान संकाय के टॉपर्स 
  • प्रथम स्थान : सोनाली कुमारी - 471 अंक
  • दूसरा स्थान : अमन राज और नवीन कुमार - 470 अंक
  • तीसरा स्थान : एमडी शकीब - 469 अंक
  • चाैथा स्थान : कल्पना कुमारी - 468 अंक
  • पांचवां स्थान : प्रियांशु राज - 466 अंक

 

4 of 5
Bihar Board Toppers List - फोटो : File
ये हैं कॉमर्स संकाय के टॉपर्स
  • प्रथम स्थान : सुगंधा कुमारी - 471 अंक
  • द्वितीय स्थान : एमडी चंद - 470 अंक
  • तीसरा स्थान : प्रीति सिंह और एमडी अहतेशाम - 468 अंक
  • चौथा स्थान : शाहिमा बानो, मैत्रिका वर्मा और रक्षा राज - 467 अंक
  • पांचवां स्थान : शिवानी कुमारी और पीयूष साहा - 465 अंक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bihar Board Toppers List
ये हैं कला संकाय के टॉपर्स
  • प्रथम स्थान : मधु भारती और कैलाश कुमार - 463 अंक
  • दूसरी स्थान : अंकनंदनी भारती - 461 अंक
  • तीसरी स्थान : अभिषेक कुमार - 460 अंक
  • चौथा स्थान : श्वेता रानी - 458 अंक
  • पांचवां स्थान : शाल्वी कुमारी और प्रिया कुमारी 455 अंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें