Bihar Board BSEB 10th Result Scrutiny 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं स्क्रूटनी और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया आज से आधिकारिक वेबसाइट –biharboardonline.bihar.gov.in पर शुरू हो रही है। स्क्रूटनी प्रक्रिया के अलावा सप्लीमेंट्री फॉर्म भी आज ही जारी किए जाएंगे।
बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
बीएसईबी 1वीं स्क्रूटनी फॉर्म लिंक को देखें।
नए पंजीकरण पैनल के तहत, परीक्षा प्रकार और जिले का चयन करें।
आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और 'रजिस्टर' पर क्लिक करें।
एप्लिकेशन आईडी का उपयोग करके लॉगइन करें।
स्क्रूटनी के लिए विषय चुनें, या प्रत्येक विषय के सामने बॉक्स पर क्लिक करके "शुल्क भुगतान" विकल्प पर क्लिक करें।
क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके स्क्रूटनी शुल्क का भुगतान करें।
स्क्रूटनी आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य में उपयोग के लिए पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2023 में 14 से लेकर 22 तारीख तक किया गया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पारी सुबह 9.30 से लेकर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की गई थी।