Bihar Board Admit Card: इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति दसवीं कक्षा की इंटर्नल असेसमेंट/ प्रायोगिक और सैद्धांतिक कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 5 से लेकर 9 मई, 2022 तक करेगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। छात्र इनका पालन करना न भूलें। प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें।
Bihar Board Admit Card: थ्योरी परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द जारी होंगे
बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा के थ्योरी कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए भी प्रवेश पत्र को भी जल्द ही जारी किया जाएगा। स्कूलों को प्रवेश पत्र को बिहाक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर के हस्ताक्षर और मुहर के साथ छात्रों को सौपना होगा।
Bihar Board Admit Card: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
स्कूल नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के छात्रों का प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब छात्रों के प्रवेश पत्र को चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकलवा लें।
- अब प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर और मुहर के साथ इसे छात्रों को सौंप दें।