बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के नतीजों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हमने नतीजों को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आज यानी रविवार को दोपहर डेढ़ बजे ये नतीजे जारी किए जाएंगे।
16.4 लाख छात्रों ने दी परीक्षा
गौरतलब है कि 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। लाखों छात्रों को बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। बीएसईबी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में लगभग 16.4 लाख छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में 1,548 परीक्षा केंद्रों पर हुई।
बिहार बोर्ड ने यह व्यवस्था भी रखी है
रिजल्ट जारी होने पर अचानक बहुत ज्यादा परीक्षार्थी एक साथ रिजल्ट देखने का प्रयास करते हैं तो कई बार बिहार बोर्ड की साइट पर परिणाम देखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में परीक्षार्थियों को रिजल्ट देखने में समस्या आती है। ऐसी परेशानी की स्थिति में छात्र बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 अपने मोबाइल पर भी मंगा सकते हैं। उसके लिए यह प्रक्रिया है:
- अपने मोबाइल फोन में मैसेजिंग ऐप खोलें।
- BIHAR10 स्पेस>रोल-नंबर टाइप करें और 56263 नंबर पर भेजें।
- बिहार बोर्ड उसी नंबर पर बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024 भेजेगा।