बीएसईबी ने 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने को लेकर तैयारियों को काफी हद तक पूरा कर लिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए करीब 16 लाख छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम संबंधी ताजा जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर नजर बनाए रखें। छात्र अमर उजाला एजुकेशन को फॉलो करें। किसी भी फर्जी वेबसाइट पर जाकर गुमराह न हों। रिजल्ट हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही चेक करें।
पिछले साल, बीएसईबी की ओर से कक्षा 10वीं का परिणाम 31 मार्च तो 2021 में पांच अप्रैल को घोषित किया गया था। माना जा रहा है कि इस साल भी, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम मार्च के आखिरी सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि, बीएसईबी मैट्रिक परिणाम की घोषणा तिथि के संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।