फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2020: हिमांशु राज ने 14 घंटे पढ़ाई करके किया 10वीं परीक्षा में टॉप

Tue, 26 May 2020 06:31 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bihar board - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2020:  बिहार बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया है। इस परीक्षा में रोहतास के नटवार के जनता हाईस्कूल के हिमांशु राज ने टॉप किया। हिमांशु ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। उन्हें कुल 481 अंक मिले हैं। हिमांशु आगे चलकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हिमांशु ने टॉप करने के बाद कहा कि वे कोचिंग के साथ ही घर पर भी पढ़ाई करते थे। जिसमें उनके पापा मदद करते थे। हिमंशु ने बताया कि वे 14 घंटे पढ़ाई करते थे । वे सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए बहुत मेहनत करेंगे।

विज्ञापन


हिमांशु के पापा की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वे दूसरे के खेत को पट्टे पर लेकर खेती करते हैं। हिमांशु ने कहा कि वह कई बार अपने पिता के साथ बाजार में सब्जी भी बेचा करते थे, जिससे उनके परिवार की मदद हो सके।। इन विषम परिस्थितियों के बावजूद भी पूरे मन से पढ़ाई जारी रखी। यही कारण है कि आज टॉप आया हूं।

इस साल मैट्रिक की परीक्षा में 12.04 लाख विद्यार्थी पास हुए हैं। बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में लड़कों ने बाजी मारी है। बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 6,13,485 लड़कें पास हुए हैं, जबकि 5,90,545 लड़कियों ने बोर्ड की परीक्षा पास की है। मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा ने जारी किया। उनके साथ बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर एवं शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरके महाजन भी उपस्थित थे। बिहार बोर्ड की सारी वेबसाइट्स क्रैश हैं ऐसे में आप 'अमरउजालाडॉटकॉम' के जरिए अपने-अपने जिले का रिजल्ट देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें