फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result Out: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट, 81.04 रहा पास प्रतिशत

Fri, 31 Mar 2023 01:41 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB 10th Result 2023 Out: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
Bihar BSEB 10th Result 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board 10th Result Out: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Board) ने मैट्रिक (10) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा का परिणाम शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया। इस दौरान बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के सचिव भी मौजूद रहे। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पहले ही जानकारी दी थी कि परीक्षा का परिणाम शुक्रवार 31 मार्च को जरूर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



बिहार बोर्ड मेट्रिक की परीक्षा में रुमान असलम ने बिहार टॉप किया है। उन्हें 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। बता दें कि इस बार 1610657 छात्र-छात्राओं को पास घोषित किया गया है। 

 

BSEB 10th Result 2023: फरवरी में हुई थी परीक्षा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2023 में 14 से लेकर 22 तारीख तक किया गया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पारी सुबह 9.30 से लेकर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की गई थी। 


 

Bihar Board 10th Result: फोन पर ऐसे पाएं रिजल्ट

एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट के लिए सबसे पहले BIHAR10 space>ROLLNUMBER टाइप करें।
अब मैसेज टाइप करने के बाद इसे 56263 पर भेज दें।
इसके बाद आपके फोन पर एसएमएस के माध्यम से आपको मैट्रिक परीक्षा परिणाम मिल जाएगा।

विज्ञापन

Bihar Board Result 2023 ऐसा था बीते साल का परिणाम

बता दें कि बीते साल बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 16 लाख 11 हजार 99 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से कुल 12 लाख 86 हजार 971 ने सफलता प्राप्त की। सफल अभ्यर्थियों में से 4 लाख 24 हजार 597 ने प्रथम श्रेणी वहीं, 5 लाख 10 हजार 411 ने द्वितीय श्रेणी और 3 लाख 47 हजार 637 तृतीय श्रेणी में पास हुए थे। जबकि 4326 छात्रों को कंपार्टमेंट मिली थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें