Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज ही जारी किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अपराह्न 01:15 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा। इसे बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करेंगे।
सबसे पहले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर आपको दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।