Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज ही जारी किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अपराह्न 01:15 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा। इसे बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करेंगे।
विज्ञापन
जिन छात्रों ने इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा।
BSEB 10th Result 2023: फरवरी में हुई थी परीक्षा
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2023 में 14 से लेकर 22 तारीख तक किया गया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पारी सुबह 9.30 से लेकर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की गई थी।