फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2021: 10वीं के परिणाम को लेकर 5 अहम सवाल और उनके जवाब

Wed, 31 Mar 2021 05:06 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार बोर्ड
विज्ञापन

बिहार शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। बोर्ड की तरफ से अभी आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी होने की तारीख नहीं बताई गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि बोर्ड अप्रैल के पहले हफ्ते में दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस साल करीब 16.84 लाख विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी है। 1,525 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं की परीक्षा आयोजित की गई थी। दसवीं परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक हुई थी। आइए पांच अहम FAQs के जरिए दसवीं कक्षा के रिजल्ट के बारे में सबकुछ जानते हैं..

विज्ञापन


#कब जारी होगा दसवीं कक्षा का रिजल्ट? क्या है तारीख?

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी कर सकता है। दसवीं कक्षा की परीक्षा के रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने दसवीं कक्षा के रिजल्ट की निश्चित तिथि की घोषणा नहीं की है। यह कहा जा रहा है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में किसी भी वक्त दसवीं का रिजल्ट जारी हो सकता है।

Trending Videos

विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
#दसवीं कक्षा में पास होने का मानदंड क्या है?
बिहार बोर्ड परीक्षा में पास होने के मानदंड में कोई बदलाव नहीं किया गया है। छात्रों को पास होने के लिए 33 फीसदी नंबरों की जरूरत होती है।

बिहार बोर्ड के रिजल्ट सबसे तेज और जल्दी पाने के लिए अभी रजिस्टर करें MyResult  पर

बिहार बोर्ड - फोटो : File
#बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा में अगर कोई छात्र फेल होता है, तो उसके लिए क्या नियम है?
बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा के एक या दो विषय में अगर कोई विद्यार्थी फेल होता है तो वह कंपार्टमेंट की परीक्षा दे सकता है। कंपार्टमेंट परीक्षा बोर्ड की तरफ से ली जाती है। कंपार्टमेंट परीक्षा मई और जून में होगी। छात्र अपने स्कोर को बेहतर करने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठ सकते हैं।

Board Exam News Update - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
#कहां चेक करें बिहार बोर्ड का दसवीं परीक्षा का रिजल्ट?
बिहार बोर्ड का दसवीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।

आधिकारिक वेबसाइट्स
-
biharboardonline.bihar.gov.in
-onlinebseb.in
-biharboardonline.com
 
विज्ञापन

विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
#पिछले साल किसने किया था टॉप
बिहार बोर्ड की दसवीं परीक्षा में पिछले साल हिमांशु राज ने टॉप किया था। उनके 500 में से 481 नंबर थे। हिमांशु की पर्संटेज 96.20 फीसदी थी। टॉप 10 लिस्ट में 41 छात्र शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें