सिमुलतला विद्यालय ने फिर लहराया परचम
सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने इस साल फिर बोर्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया है। टॉप 10 विद्यार्थियों में सिमुलतला स्कूल के 13 विद्यार्थी शामिल हैं। जहां सिमुलतला विद्यालय का पिछले साल का रिजल्ट ठीक नहीं रहा था, वहीं इस साल बेहतर रहा है। सिमुलतला जमुई की छात्रा दिपाली आलोक, हाई स्कूल मानकपुर लखीसराय की अमिशा और श्री रितलाल हाई स्कूल, बेगुसराय की तन्ननू ने 483 अंकों के साथ दूसरी रैंक हासिल की है।
इसे भी पढ़ें-बिहार बोर्ड : बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी, इन चार तरीकों से देखें 10वीं का रिजल्ट
आरएसएएस हाई स्कूल भल्लिया, बेगूसराय के अविनाश कुमार ने482 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
बोर्ड की वेबसाइट अभी भी ठप
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट अभी भी ठप है। ऐसे में विद्यार्थियों को रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो रही है। बता दें कि रिजल्ट जारी होने से पहले से ही बोर्ड की वेबसाइट तकनीकी समस्या की वजह से ठप हो गई थी। onlinebseb.in और results.biharboardonline.com वेबसाइट अभी भी ठप है। आपको बता दें कि बोर्ड ने दसवीं परीक्षाएं 20 जनवरी से लेकर 24 फरवरी के बीच आयोजित की थी। इस साल 1525 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन हुआ था। 16.84 लाख विद्यार्थियों ने दसवीं परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड किया था।
MyResultPlus पर कराएं रजिस्ट्रेशन और चेक करें रिजल्ट
ऐसी स्थिति में विद्यार्थी बिहार बोर्ड के रिजल्ट सबसे तेज और जल्दी एसएमएस और ई-मेल पर पाने के लिए अभी रजिस्टर करें MyResultPlus पर। छात्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा
results.amarujala.com पर भी अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा परीक्षार्थी हमारी वेबसाइट
results.amarujala.com पर रजिस्ट्रेशन करके एसएमएस के माध्यम से अपने मोबाइल पर एसएमएस और ई-मेल के जरिये भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
56263 पर मैसेज कर चेक कर सकते हैं रिजल्ट
छात्र बीएसईबी को एसएमएस कर भी 10वीं के परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को BSEBRollNumber टाइप करना होगा और इसे 56263 पर भेजना होगा।
5 चरणों में ऐसे चेक करें दसवीं परीक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।