20 अगस्त तक जमा करनी होगी फीस
बीएचयू द्वारा जारी नोटिस में लिखा है कि जिन उम्मीदवारों को पहले चरण में सीट आवंटित की जाएगी उनको एडमिशन लेने के लिए 20 अगस्त 2024 रात्रि 11 बजकर 59 मिनट तक निर्धारित शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। जो अभ्यर्थी तय तिथि एवं समय तक फीस का भुगतान नहीं करेंगे उनकी सीट रद्द कर दी जाएगी।
ऐसे में अगर आपको सीट आवंटित हो चुकी है, तो अंतिम समय में होने वाले दिक्कतों से बचने के लिए तय समय से पहले ही शुल्क का भुगतान कर दें।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे अलॉटमेंट लिस्ट
बीएचयू यूजी प्रथम आवंटन सूची डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in. पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको अलॉटमेंट लिस्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपकी सीट की डिटेल ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे चेक कर सकते हैं।